फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रा को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा

छात्रा को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा

Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की शाम करीब चार बजे 11वीं की छात्रा को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार का पीछा कर छात्रा के भाई ने पकड़ लिया। बाइक चला रहा युवक फरार हो गया जबकि दूसरे की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा अपने सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। वह घर से करीब तीन सौ मीटर पहले पहुंची थी तभी नहर के किनारे पहले से घात लगाए दो युवकों ने छात्रा को जबरन बइक पर बैठा लिया और भागने लगे। अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो परिवार के लोग भी दौड़ पड़े। लड़की के भाई ने बाईक से पीछा किया तो करीब पांच किलोमीटर आगे किशुनपर गांव के पास पकड़ लिया। बाइक चला रहा युवक खेत के रास्ते फरार हो गया जबकि दूसरे युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक अपना पता मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव बताया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed