फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारात में डांस को लेकर मारपीट, कई वाहन क्षतिग्रस्त

बारात में डांस को लेकर मारपीट, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 26 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बारात में डांस को लेकर मारपीट, कई वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में गुरुवार की शाम आई बारात में द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती और बारातियों में मारपीट हो गई। जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें करीब दस लोगों को चोट आई है। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में तीन बाइक और आठ चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

देवकली गांव निवसी बाबूराम यादव के घर इसी थाना क्षेत्र के जमुआही गांव निवासी सांवले यादव के घर से बारात आई थी। द्वारचार के समय डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। इसी बीच घराती पक्ष से भी कुछ युवक डांस करने लगे। जिसपर बारातियों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कसुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। जमुआही गांव निवासी मनीष यादव समेत दस लोग घायल हो गए। आठ बोलेरो और तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शादी की रस्म पूरी कराई। घायल मनीष यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed