फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आदेश का उल्लंघन करने के आरोपी को भेजा जेल

आदेश का उल्लंघन करने के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आदेश का उल्लंघन करने के आरोपी को भेजा जेल
बदलापुर। उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने हाईकोर्ट तथा अपने आदेश का उल्लंघन करने तथा शांतिभंग करने के आरोप में ग्राम पंचायत रारीकला निवासी राजेन्द्र चौहान को पांच जनवरी तक के लिए जिला कारागार अधीक्षक की अभिरक्षा में जेल भेजा है। आरोपी की जमानत लेने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसी राजपत्रित अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि के लिए आदेशित किया है। रारीकला गांव निवासी परमा देवी अपने आवासीय पट्टे की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का निर्माण करा रही थी। पड़ोसी राजेन्द्र चौहान आदि उसे परेशान करने की गरज से उसकी निर्माणाधीन दीवाल को बार बार गिरा देते थे। थक हार कर पीड़िता ने उच्चन्यायालय की शरण लिया। उच्चन्यायालय के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी ने पाया की पीड़िता अपने पट्टे की जमीन पर ही आवासीय निर्माण करा रही है। मौके पर शांतिभंग करने के आरोप में थाना बदलापुर पुलिस ने राजेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर चालान एसडीएम न्यायलय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed