{"_id":"5c1be70cbdec2257057f2865","slug":"121545332492-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेकरी की दूकान से नकदी समेत चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शाहगंज कस्बे के एराकियाना मोहल्ले में स्थित बेकरी की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत चार लाख का माल समेट ले गए। इसी तरह खेतासराय, बदलापुर, गौराबादशाहपुर इलाके में भी चोरों ने एक दुकान, दो गुमटियों और घर से नकदी व हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के एराकियाना मोहल्ले में मिल्लत नगर मोहल्ला निवासी मो. शाहिद की बैक किंग बेकरी नामक दुकान है। बुधवार की रात दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत चार लाख का माल पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे शाहिद ने देखा कि काउंटर का ताला टूटा था और गल्ले में रखे तीन लाख दस हजार रुपये नकद और हजारों रुपये की कीमत का सामान गायब था। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर चौराहे के पास राजनाथ गौतम की पान की गुमटी है तो मोहम्मद गालिब निवासी बद्दोपुर गुमटी में सैलून चलाते हैं। बुधवार की रात चोरों ने दोनों गुमटी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये से अधिक सामान पार कर दिया। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार रेहान अहमद निवासी लेदरहीं की खेतासराय कस्बे में जनरल स्टोर है। रात में चोर छत की पटिया काटकर दुकान से दस हजार नकद ले गए। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सरायगुंजा गांव में बुधवार की रात एक टावर से चोरों ने 24 बैट्री पार कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर संचालक उमेश सिंह निवासी अलकापुरी कालोनी, प्रयागराज ने मुकदमा दर्ज कराया। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार काकोरी देवाकलपुर गांव निवासी मनोज गुप्ता के घर से चोरों ने मोबाइल फोन और दस हजार नकदी उड़ा दिया। घर में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। परिवार के लोग रामायण पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।