{"_id":"5cd46dafbdec2207114bf32e","slug":"11557425583-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दस छप्पर और एक मकान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से दस छप्पर और एक मकान जले
विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला/खेतासराय। सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह और पट्टीनरेंद्रपुर तथा खेतासराय के बभनौटी मोहल्ले में गुरुवार को हुई अगलगी की घटना में एक मकान और दस रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। आग बुझाने में एक किशोर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया पाया गया। दो स्थानों पर गैस रिसाव के चलते आग लगी।
गैरवांह बड़का पूरा गांव निवासी बुद्धू गौड़ के घर लड़की की सगाई थी। महिलाएं घर में मेहमानों के लिए खाना बना रही थीं। इसी बीच सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोस के सिद्धू तथा सियाराम के रिहायशी छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अनाज और भूसा के अलावा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वही पट्टीनरेंद्रपुर में अनुसूचित जाति की बस्ती में सुबह दस बजे मुन्नू के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। आग ने पड़ोस के राम मिलन, अमरजीत, साधू लाल, सुरेश, नींबू लाल, छोटेलाल व लालधारी के छप्परों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आए सभी घरों में कपड़े, अनाज तथा अन्य गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। राम मिलन के घर में आगामी 12 मई को लड़की की शादी भी है। सूचना पर बदलापुर बिधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार बर्मा से बात किया और मौके पर पहुंचकर लोगों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
खेतासराय कस्बे के बभनौटी वार्ड निवासी उमेश चौबे के यहां गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे उनकी कुसुम चौबे खाना बना रही थी । उसी समय गैस सिलिंंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। जिससे कच्चा मकान और उसमें रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने में आदित्य (13) झुलस गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आग बुझने तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुची।