{"_id":"5c5882b0bdec227370400846","slug":"11549304496-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत
जौनपुर। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर सिटी स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार निवासी अनिल जायसवाल (40) की बेलवा बाजार में ज्वेलरी का कारोबार है। अनिल सोमवार को अपने चचेरे भाई रिंकू जायसवाल के साथ ज्वेलरी की खरीदारी करने जौनपुर शहर आया था। हनुमान घाट स्थित सराफा मंडी से खरीददारी कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाम को करीब साढ़े सात बजे सिटी रेलवे स्टेशन की पूर्वा केबिन के पास से रेलवे लाइन को पार कर पटरी के किनारे पगडंडी से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जा रही कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। पटरी के बिल्कुल किनारे से जा रहे युवक की बाइक की डिक्की ट्रेन में फंस गई। ट्रेन से धक्का लगते ही दोनों भाई बटरी के बाहर की तरफ गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।