फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल

Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो  की मौत, छह घायल

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर, सरायख्याजा और शाहगंज इलाके में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकतर लोगों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
सरायख्याजा नहर के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आटो चालक खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली निवासी रमेश यादव की मौत हो गई। जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक नहर में जाकर पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक एवं घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चालक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल यात्री का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मछलीशहर : कस्बे के जंघई तिराहे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सरायचन्दन गांव निवासी संजय गौतम (25 ) पुत्र गिरजा शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय घर लौट रहे अपने पिता को जंघई रेलवे स्टेशन से लेने के लिए जा रहे थे। जहां ,विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। । ट्रैक्टर चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर बुधवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थितणअन्नपूर्णा फिलिग स्टेशन के सामने सिकरारा थाना क्षेत्र के सोंनपूरा खपरहा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक शोभनाथ यादव (64) एवं सादीगंज मोहल्ला निवासी नगर पंचायत के लिपिक मनोज चौरसिया के पुत्र हिमांशु चौरसिया (22) की बाइक में आमने - सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शोभनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु चौरसिया (22) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायल हेलमेट नहीं पहने थे। एक अन्य घटना में कोतवाली के भाऊपुर गांव के पास दो बाइक के आमने - सामने हुई टक्कर में एक स्कूल में कार्यरत सकरा रामपुर गांव निवासी राधे कृष्ण पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। घायल राधेकृष्ण को सुजानगंज सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज: क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए।
ढंढवारा कलां गांव निवासी मोहम्मद शारिक (13) पुत्र सलाउद्दीन गांव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी प्रवीण सिंह (45) गांव के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचारके लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर मोहम्मद शारिक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इनसेट=
हादसे में मृत को दी आर्थिक मदद
बक्शा। थाना क्षेत्र के अलीगंज गाँव निवासी दुर्घटना में मृत कार ड्राइवर विजय कुमार यादव को वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को उसके घर पहुंच आर्थिक सहायता प्रदान की। सिकरारा के पास कार हादसे में 13 फरवरी को कार चालक विजय कुमार यादव की मौत हो गई थीं। मृतक की पत्नी को वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, टैक्स बार एसोशियेशन के सदस्यों ने आर्थिक सहायता के रूप में तीन लाख अट्ठावन हजार रुपये दिए। इस दुर्घटना मे वाणिज्य कर विभाग के संतोष कुमार द्विवेदी, असिस्टेंट कमिश्नर श्याम सुंदर, असिस्टेंट कमिश्नर आईसी शर्मा, डिप्टी कमिश्नर विपिन सोनकर भी घायल हो गए थे। विजय कुमार यादव बेहद गरीब परिवार से था और अपने पीछे छ: पुत्रियों और दो पुत्रों को छोड़ गए है। उसके व्यवहार और जिम्मेदारियों की जानकारियों जब वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को हुई तो वाराणसी जोन के डिप्टी कमिश्नर मुसाफिर प्रसाद, असिस्टेंट कमिश्नर आरपी चौरसिया, अध्यक्ष टैक्स बार एशोसिएशन दिनेश कुमार श्रीवास्तव, बार कोषाध्यक्ष अमित कुमार, कर्मचारी संघ अध्यक्ष लल्लू सोनकर, बबलू दूबे पहुंचकर परिवार को सहायता प्रदान किया।
इनसेट=
बोलेरों चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरसठी। थाना क्षेत्र के बरीगांव बाजार में बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार रिटायर्ड वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात में चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया।

रामलाल की मंगलवार को बोलेरों की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई थीं। परिजनो और ग्रामीणों ने लाश जमालापुर बंधवा मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची सीओ मछलीशहर एवं नायब तहसीलदार मड़ियाहूं ने आक्रोशित भीड़ को चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम खत्म कराया था। पुलिस ने बुधवार को सरायदेवा भटहर थाना मीरगंज निवासी मिथिलेश गौड़ को बोलेरो सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed