फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ केस

अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ केस

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के समोपुर गांव में बुधवार को अबूझ हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समोपुर गांव निवासी सूरज चौहान की शादी तीन वर्ष पूर्व सिकरारा थाना क्षेत्र के बिंदुली सादात गांव निवासी रेनू चौहान के साथ हुई थी। बुधवार को सुबह ससुराल में रेनू की लाश अबूझ हाल में उसके कमरे में मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में नीरज ने कहा है कि बहन की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज को लेकर बार बार रेनू को प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने पति सूरज, ससुर अजय, सास एवं चाची पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed