{"_id":"5c7c1a12bdec2211d240d198","slug":"101551637010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांच घरों का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ांच घरों का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर/खेतासराय। रामपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव में रविवार की रात चार घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। जबकि खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में एक मकान से नकदी व जेवरात समेत एक लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की
सहादतपुर निवासी हुबलाल तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार नकदी, जेवरात, कीमती कपड़े पार कर दिया। रामखेलावन तिवारी के मकान का ताला तोड़कर जेवर, कपड़ा और दो हजार नकदी चोर उठा ले गए। राजेंद्र तिवारी और रामबहाल तिवारी के घर से भी चोरों ने नकदी जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए। चारो घरों से डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सूचना पर डागस्क्वायड टीम भी पहुंची लेकिन लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उधर खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव निवासी केशव राजभर के घर के पीछे सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़ गए। छत से सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक के जेवरात उठा ले गए। यहां चोरों ने अंदर से बरामदे का दरवाजा बंद कर दिया था। बरामदे में सो रहे लोग सुबह जागो और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पता चला दरवाजा अंदर से बंद था । पड़ोसी के छत के रास्ते लोग आंगन में पहुंचकर दरवाजा खोले तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन कर लौट गई।