{"_id":"5c3b8c15bdec2273521d9454","slug":"101547406357-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बीच मारपीट को लेकर तनाव, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के बीच मारपीट को लेकर तनाव, फोर्स तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के बसिरहा गांव में अलग अलग बस्ती के बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों बस्ती के लोग रविवार को आमने सामने हो गए। सूचना पर पुलिस समय से पहुंच गई जिससे बड़ा बवाल टल गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव की बिंद बस्ती और ब्राह्मण बस्ती के दो बच्चों के बीच शनिवार की शाम किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। रात में ही बिंद बस्ती के लोग लाठी डंडे और ईंट पत्थर लेकर दूसरी बस्ती में पहुंच गए। इधर मौके की गंभीर स्थिति को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मनबढ़ लोग बस्ती पर ईंट पत्थर चला रहे थे इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। रविवार को सुबह होते ही बिंद बस्ती के लोगों ने लाठी डंडे के साथ फिर से हमला बोल दिया। दूसरी बस्ती के लोग भी लाठी डंडे के साथ निकल पड़े। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए तबतक पुलिस पहुंच गई। ईंट पत्थर में कुछ लोगों को चोट भी आई है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।