फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वध के लिए जा रही नौ मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा

वध के लिए जा रही नौ मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वध के लिए जा रही नौ मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा
मीरगंज। वध के लिए दो पिकअप से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही नौ मवेशियों को पुलिस ने गोधना बाजार के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर जंघई मार्ग पर गोधना बाजार के पास मीरगंज एसओ अवध नाथ यादव मयफोर्स सोमवार की रात खड़े थे। तभी जँघई से मछलीशहर की तरह दो पिकअप तेज रप्तार से आती दिखी तो पुलिस ने रुकवा लिया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में 6 गाय, 2 बछिया व 1 बछड़ा मिला। जिसके साथ पुलिस ने चार गो तस्करों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुनील पाल ग्राम सुल्तानपुर थाना विधुनु जिला कानपुर नगर, गोविंद यादव ग्राम निदिलपुर थाना धानापुर जिला चंदौली, सुनील यादव ग्राम प्रसहता थाना धानापुर जिला चंदौली, अजीत यादव ग्राम हीगुतरगढ़ थाना धानापुर जिला चंदौली को जेल भेज दिया। सीओ मछलीशहर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने नौ पशुओं को गो तस्करों से मुक्त कराया है। चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed