फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

सपा नेताओं में मारपीट मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बक्शा। समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। लखौआ बाजार में शनिवार को पार्टी के दो नेताओं के समर्थकों के बीच आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव खुद लोगों को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। उधर, इस मामले में रविवार को बक्शा पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक पक्ष से मल्हनी से सपा विधायक सहित चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष पर प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा नेता डा. मनोज और उनके कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा नेता व प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि शनिवार को सपा के प्रदेश के प्रमुख महासचिव राज नारायण बिंद के आगमन पर स्वागत के लिए समाजवादी पार्टी के नेता एकत्र थे। वाहनों के काफिला में कुछ लोग साथ भी चल रहे थे। काफिला लखौवा बाजार के पास पहुंचा तो वहां वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर मल्हनी विधायक लकी यादव के चालक व समर्थकों की कहासुनी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. मनोज यादव से हो गई। इस मसले को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। डा. मनोज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन के साथ ही 16 हजार रुपये भी छीन लिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर विधायक लकी यादव, उनके प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, अमित यादव के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट, अपशब्दों के प्रयोग व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर, रविवार को दोपहर में विधायक के प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, राज बहादुर यादव और ओम प्रकाश यादव थाने पहुंचे। इन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि डा. मनोज यादव ने अपने कुछ समर्थकों के साथ अपनी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए विधायक लकी यादव की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की, जिसमें विधायक नहीं थे। आरोप लगाया कि उन लोगों ने कारण पूछने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। साथ ही विधायक को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, विधायक लकी यादव ने घटना में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान वह वहां पर मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed