फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 17 घायल...

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। खूनी संघर्ष में महिला समेत 17 घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सरैया गांव में बेचन राम व फिरतू में जमीन विवाद चला आ रहा है। बुधवार को सुबह इसी जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक पक्ष से बेचन राम (55), प्रतिभा (50), अरुण कुमार (30), शिव कुमार (28), चंदन (24), कमला (35), जितेंद्र कुमार (28), रेनू (24), शिवा (22), प्रभु (35), राजीव (24) और दूसरे पक्ष से फिरतू राम (55), दरोगा राम (30), फूला देवी (45), धीरज कुमार (25), ईश्वर (28), सिकंदर (25) को चोट आई।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। एसओ जफराबाद मदन लाल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हुई है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed