फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crime

अस्थाई जेल से फरार मोनू गौतम का नहीं लगा सुराग

Mon, 22 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
अस्थाई जेल से फरार मोनू गौतम का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अस्थाई जेल से फरार जालसाजी के आरोपी मोनू कुमार गौतम का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। लाइनबाजार थाने की पुलिस का दावा है कि संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्ता र कर लिया जाएगा।

पचहटिया स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज को अस्थाई जेल बनाया गया है। नए बंदियों को इसी अस्थाई जेल में पहले क्वारंटीन किया जाता है। कालेज की दूसरी मंजिल पर रखे गए हत्या के मामले में आरोपी राजू चौहान और जालसाजी का आरोपी मौनू गौतम दोनों 18 जून की रात एक साथ फरार हो गए थे। मामले में केस दर्ज कर लाइनबाजार थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने हत्यारोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी राजू चौहान को 20 जून को सुबह कलीचाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके साथ फरार मोनू गौतम का पुलिस अभीतक सुराग नहीं लगा सकी। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि अस्थाई जेल से फरार जालसाजी के आरोपी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधरमऊ गांव निवासी मोनू कुमार गौतम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। उसके बारे में कुछ अहम सुराग भी मिले है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed