फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Create a separate substation for the electricity of the medical college

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज की बिजली के लिए अलग से उपकेंद्र बनाएं

Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Create a separate substation for the electricity of the medical college
जौनपुर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक अंकित अग्रवाल ने देर शाम उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति की समस्या पर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदार कार्यदाई संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के अंतराल खामियों को दूर करने की हिदायत दी है। सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण नोडल अधिकारी अंकित अग्रवाल और सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक भवन में लेक्चर थियेटर, अग्निशमन यंत्र, लेक्चर हाॅल, शौचालय के साथ-साथ एनाटॉमी लैब का निरीक्षण किया। देखा लेक्चर हॉल के लिए शौचालय और जल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए समय अवधि के अंतराल उसे पूरा करने की हिदायत दी। मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से फीडर का निर्माण कराया जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य रुचिरा शेट्टी, सीएमएस जाफरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन व शादी अनुदान स्वीकृति की बैठक की-कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर), सामान्य जाति, अनुसूचित जाति के शादी अनुदान स्वीकृति के बारे में जानकारी ली। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुदान योजना के तहत जिले को अनुसूचित जाति शादी अनुदान के लिए 1195 का एवं सामान्य वर्ग में 552 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सामान्य वर्ग शादी अनुदान में 40 आवेदन पत्र एवं अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना में 169 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। निदेशक ने सभी आवेदनों के जल्द सत्यापन का निर्देश दिया। वहीं, जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिया कि जितनी भी पानी टंकी का निर्माण बचा है उसके लिए जल्द जल्द से जमीन की व्यवस्था कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक ने गोशाला में परखीं व्यवस्थाएं-जौनपुर। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व नोडल अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर और निजामुद्दीनपुर मड़ियाहूं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्थाई गो-आश्रय स्थल निजामुद्दीन के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के द्वारा गो आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गो-आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा और चोकर अनिवार्य रूप से गोवंशों को दिया जाए। इससे गोवंश स्वस्थ रहेंगे। गोशाला में नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। गो-आश्रय से संबंधित पशु आहार पंजिका, गोवंश पालकों के वेतन, भूसा क्रय रजिस्टर सहित अन्य का विस्तृत निरीक्षण किया और निर्देशित किया गया कि सभी रजिस्टर अपडेट रहें। केयर टेकर और सहभागिता योजनांतर्गत लाभार्थियों को अगंवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने विधिवत गो-पूजन कर गोवंश को गुड़, केला, चोकर खिलाया गया। पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक केके पांडे, बीडीओ, प्रधान आदि उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन कारागार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पाया कि टाइम लाइन के हिसाब से कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जो भी सामग्री प्रयोग में लिया जा रहा हो वो उच्च गुणवत्ता के हों। उन्होंने श्रमिक पंजीयन कैंप में पांच श्रमिकों को कन्या विवाह योजना, मातृत्व शिशु बालिका योजना, निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत 03 लाख 97 हजार का प्रमाणपत्र बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed