{"_id":"5d4dbaf68ebc3e6c973628bd","slug":"craim-jaunpur-news-vns4775325178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ट्रैक्टर घुसाने के विवाद में मारपीट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में ट्रैक्टर घुसाने के विवाद में मारपीट, एक की मौत
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ुआ गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर। स्थानीय कोताली क्षेत्र के बढ़ुआ गांव में शुक्रवार को खेत मे ट्रैक्टर घुसाने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
बढ़ुआ गांव निवासी में हीरालाल गौतम सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर महेंद्र के खेत में चला गया जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मेहीलाल की तरफ से जुटे लोगो ने महेंद्र के पक्ष पर धारदार हथियार व लाठी से हमला कर दिया। हमले में महेंद्र (45 ) पुत्र जंगाली उनके छोटे भाई राजेन्द्र( 40), सुरेंद्र (35) बीरेंद्र (30), पवन (16) पुत्र राजेन्द्र, सोनी (17) पुत्री राजेन्द्र, शनि (22) पुत्र महेंद्र घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मेहीलाल (55) पुत्र रामदेव, अजय (35) पुत्र मेहीलाल, चंदा देवी (50) पत्नी मेहीलाल घायल हो गई। मारपीट की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को लेकर सीएचसी आयी। वहाँ महेंद्र, राजेन्द्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मेहीलाल समेत अन्य आरोपियंो पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महेंद्र की पांच बेटियों में नीतू(18) खुशबू (11), अन्नू(13), आकांक्षा(15)तथा काजोल(5) तथा बेटे दिलीप(17) का रो रो कर बुरा हाल है। महेंद्र ही परिवार का कमासुत सदस्य था।