{"_id":"67417c3524596f5d99054210","slug":"cow-smuggler-shot-in-police-encounter-in-jaunpur-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गो- तस्कर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गो- तस्कर को लगी गोली
Sat, 23 Nov 2024 12:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:24 PM IST
सार
जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। खुटहन व खेतासराय की संयुक्त पुलिस ने घेराबंदी कर एक गो- तस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गो- तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के खुटहन व खेतासराय की संयुक्त पुलिस ने खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी करके एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल का उपचार अस्पताल में कराने के बाद उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। आरोपी की पहचान निसार निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय के रूप में हुई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय अपने हमराहियों के साथ एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की गई कि बदमाश मोड़कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा, इसी समय अनियंत्रित होकर गिर गया। उठकर बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाश अपने हाथ में लिए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में निसार निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को रात 9.16 बजे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए गो-तस्कर के खिलाफ बक्शा, खुटहन, खेतासराय व जलालपुर में कुल नौ मुकदमें दर्ज हैं।
क्या बोले अधिकारी
इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि खेतासराय उसरबस्ती नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर के एक पैर में गोली लग गई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।