फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg

Jaunpur News: गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 24 Nov 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg
खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल का उपचार कराकर उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। आरोपी की पहचान खेतासराय थानाक्षेत्र के मारुखपुर निवासी निसार के रूप में हुई।
विज्ञापन

खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय हमराहियों के साथ एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह की ओर भाग रहा है। इस पर खुटहन और खेतासराय के थानाध्यक्षों ने उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की। इस पर बदमाश गाड़ी मोड़कर शेरपुर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। घायल बदमाश को रात 9:16 बजे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए गो-तस्कर के खिलाफ बक्शा, खुटहन, खेतासराय और जलालपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि खेतासराय उसरबस्ती नहर पुल के पास मुठभेड़ में आरोपी गो-तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर के एक पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed