फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg
जौनपुर। मड़ियाहूं व रामपुर की पुलिस टीम ने शनिवार की रात मड़ियाहूं कोतवाली के खेताबचढई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बदमाश करीम नट निवासी नटान बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहूं ईटाएं की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं विनय प्रकाश सिंह ने वहां घेरेबंदी कर दी। इसी दौरान ईटाएं की तरफ से आ रही एक बाइक दिखी। उसे रोके जाने पर बाइक सवार व्यक्ति हृदयपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक खेताबचढई मोड के दाहिने तरफ अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जो थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पशु तस्कर करीम नट के रूप में हुई। एडीशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed