फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cow smuggler arrested in Jaunpur police encounter

Jaunpur News: मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गो- तस्कर ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 11:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

पवांरा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय गो-तस्कर के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। 

विज्ञापन
cow smuggler arrested in Jaunpur police encounter
अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले की पवांरा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें अन्तर्जनपदीय गो- तस्कर को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद गो- तस्कर के पास से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष पवांरा रमेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर चेंकिग की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए कुंवरपुर होते हुए बंधवा बाजार मीरगंज की तरफ जाने वाला है। थानाध्यक्ष मय हमराह कुंवरपुर बंधवा मार्ग पर बरेठी नहर पुलिया के पास पहुंचे और इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से रुकने के लिए इशारा किया गया। पुलिस को अचानक सामने देख बदमाश असलहे से फायर कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ दो राउंड फायर किया गया। जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: काशी में सोनम का पिंडदान, दशाश्वमेध घाट पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा

पूछताछ में बदमाश की पहचान मनोज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी गौरा माफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बदमाश को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्तपताल भिजवाया गया। 

इस बाबत सीओ मछलीशहर ने बताया कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो- तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर मुंगराबादशाहपुर, पवांरा व जनपद प्रतापगढ़ में आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवांरा रमेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, कांस्टेबल रामनिवास यादव, संजय चौहान, धनंजय यादव शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed