फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cousin murdered Sandeep in land dispute, two arrested

भूमि विवाद में चचेरे भाई ने की थी संदीप की हत्या, दो गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cousin murdered Sandeep in land dispute, two arrested
गौराबादशाहपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित ननिहाल में रहकर कम्प्यूटर सेंटर चलाने वाले गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव निवासी संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक संदीप की हत्या उसके चचेरे भाई आशीष यादव निवासी चौकी पिलखुआ ने जमीनी विवाद को लेकर अपने साथी मो.अरशद निवासी गौराबादशाहपुर के साथ मिलकर की थी। गौराबादशाहपुर पुलिस ने ननिहाल वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरा थाना थाना क्षेत्र के बिथार पेट्रोल टंकी के पास बुधवार को रात्रि ग्यारह बजे संदीप का शव मिला था। उसके चचेरे भाई आशीष यादव ने ही हादसे में मौत होने की सूचना मृतक के ननिहाल वालों को दी थी। परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान शक होने पर सूचना देने वाले आशीष से पूछताछ की तो सच सामने आ गयाय। उसने अपने साथी अरशद के साथ मिलकर उसकी हत्या करने के बाद सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की झूठी सूचना ननिहाल वालों को दिया था। एसओ गौराबादशाहपुर रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed