{"_id":"255a1c4743ac192f447b7296c120b03f","slug":"courts-in-the-lock-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालयों में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालयों में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा और किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर दीवनी न्यायालय के अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अधिवक्ता संघ ने बैठक कर आगे आदोलन की भी रणनीति तैयार की है। तहसील के अधिवक्ताओ ने संध के अध्यक्ष प्रज्जवलित पाल के नेतृत्व में सुबह तहसील के सभी न्यायालयों और कार्यालयों में भी तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप रजिस्ट्रार, और कानूनगो के कार्यालय में भी तालाबंदी कर अधिवक्ताओं ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उधर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मंगलवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। संघ की बैठक में आंदोलन से संबंधित कई प्रस्ताव भी पास किए गए। बुधवार को अधिवक्ता जितेंद्र यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पहली अक्तूबर को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। इसी दिन मृत अधिवक्ता के आश्रितों को मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को पत्रक भेजेंगे।