फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cotdar sued for not giving food grains by getting thumbs up

अंगूठा लगवाकर अनाज न देने पर कोटेदार पर मुकदमा

Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cotdar sued for not giving food grains by getting thumbs up
बक्शा। बक्शा विकास खंड के लखनीपुर गांव में सरकारी उचितदर विक्रेता द्वारा अंगूठा लगाकर अनाज न देने पर कोटेदार की दुकान को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दुकान पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राशनकार्ड धारकों ने शिकायत की थी कि कोटेदार राजीव कुमार द्वारा 5 से 19 जुलाई के बीच कुल 361 राशनकार्ड धारकों में से 325 लोगों का अंगूठा लगवा चुका हैं, जो ई पास मशीन में 90.3 प्रतिशत वितरण दर्शाया जा रहा है। इस तरह से कोटेदार के यहां मात्र 3 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल चावल तथा 36 पैकेट रिफाइंड, चना व नमक स्टॉक में उपलब्ध होना चाहिए। परंतु दुकान में 14 क्विंटल गेंहू सहित पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री वितरित न करके कालाबाजारी के लिए दुकान में रखी हुई मिली। इंस्पेक्टर की तहरीर पर ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर दुकान को सीज कर आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। शाम को कोटेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed