{"_id":"5f26fc668ebc3e9f6841763a","slug":"corona-in-shop-office-bank-now-more-vigilance-is-necessary-jaunpur-news-vns5393716147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान, दफ्तर, बैंक में कोरोना, अब अधिक सतर्कता जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान, दफ्तर, बैंक में कोरोना, अब अधिक सतर्कता जरुरी
विज्ञापन
- लगातार बढ़ते मरीजों के साथ बिगड़ रहे हालात, बढ़ रही चिंताएं
- एक व्यक्ति के संपर्क में आने से कई हो रहे पीड़ित, फिर भी अफसर नहीं मान रहे सामुदायिक संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण ग्रामीण इलाकों से बढ़कर शहरी और अब बैंक, कार्यालय, दुकानों तक तेजी से फैल रहा है। डॉक्टर, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और व्यवसाय से जुड़े लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालात बिल्कुल सामुदायिक संक्रमण जैसे ही हैं, हालांकि प्रशासन अभी इसे स्वीकार नहीं कर रहा। एक पखवारे के भीतर जिले में पचास से अधिक पुलिस कर्मी, दर्जन भर बैंक कर्मचारी, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी, व्यापारी, डॉक्टर व चिकित्साकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अस्पताल, दफ्तर, बैंक में मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के बाद भी संक्रमण के फैलाव की गति नहीं रुक रही। अफसर-कर्मचारी सभी डरे सहमे हुए हैं। व्यापारियों में भी भय बना हुआ है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या एक चौथाई रह गई है। जिला अस्पताल में कभी 1200 से 1400 की ओपीडी होती थी, मगर अब 150 से 200 मरीज ही पहुंच पा रहे हैं। बिगड़ते हालात के साथ चिंताएं भी बढ़ रही हैं, मगर बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही। सीएमओ डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि पहले दिन अधिकतम तीन सौ से चार सौ जांच हो रही थी। अब जांच का आंकड़ा चार गुना बढ़ा है। घर-घर टीम जाकर जांच कर रही है। कैंप लगाए जा रहे हैं। इससे भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीज बिना लक्षण वाले सामान्य श्रेणी के हैं। कोरोना से डरने की नहीं, सावधानी बरतने की जरुरत है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के पालन से हम इससे जीत सकते हैं।
----
कहां-कहां संक्रमण:
* अस्पताल: जिला अस्पताल में तीन डॉक्टर हो चुके हैं संक्रमित
जौनपुर। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब तक तीन डॉ क्टर और एक कर्मचारी की जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण फैलने के बाद तीन बार जिला अस्पताल को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया है। अस्पताल में तैनात तीन डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दूसरे डॉक्टर और स्टाफ भी भयभीत हैं। मछलीशहर, शाहगंज, मड़ियाहूं, डोभी, करंजाकला, बदलापुर के पीएचसी-सीएचसी में भी कई चिकित्सक व कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।
---
* बैंक: यूबीआई के कई कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि
जौनपुर। यूनियन बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा के सात कर्मचारियों में कोरोना पाजिटिव मिलने पर बृहस्पतिवार को दिन भर हडकंप मचा रहा है। बैंक शाखा में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भी इस बात को लेकर सहमे हुए हैं कि वह भी संक्रमण की चपेट में न आ जाएं। बृहस्पतिवार को सात कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कार्यालय के लोग सहम उठे।
विज्ञापन
---
* दफ्तर और थाना: सीओ समेत 50 पुलिस कर्मी हुए संक्रमित
जौनपुर। थानों में भी संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। जरुरतमंदों की मदद के लिए तत्पर पुलिसकर्मी बीमारी की चपेट में आए हैं। शहर कोतवाली के भंडारी चौकी से इसकी शुरुआत हुई और रामपुर, खेतासराय, जलालपुर, केराकत, बक्शा, बरसठी, सुरेरी और पुलिस लाइंस में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। सीओ सदर खुद इसकी गिरफ्त में हैं। एसडीएम सदर के अलावा कई लेखपाल भी चपेट में आ चुके हैं।
----
* बाजार: तीन व्यवसाई की मौत, कई में संक्रमण की पुष्टि
जौनपुर। व्यवसायियों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर दवा और सराफा व्यवासायी समेत कई व्यापारी संक्रमित मिल चुके हैं। शाहगंज, केराकत और गौराबादशाहपुर में एक-एक मौत हो चुकी है। उनके परिवार के कई लोग संक्रमित हैं। बदलापुर, शाहगंज, केराकत, गौराबादशाहपुर, मुंगरा सहित शहर में दर्जनों व्यापारी संक्रमित हो चुके हैं।