फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona curfew showed effect, improved air quality,  Cleaner and cleaner air than in the morning was in the afternoon 

जौनपुर : कोरोना कर्फ्यू का दिखा असर, सुधरी वायु गुणवत्ता, सुबह से ज्यादा साफ और शुद्ध हवा दोपहर में थी

Sat, 24 Apr 2021 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 06:34 PM IST
सार

कुछ माह पहले तक प्रदूषण के मामले में देश के शीर्ष शहरों में शुमार था जौनपुर 
सामान्य दिनों में 150 से 200 के बीच रहने वाला एक्यूआई शनिवार को सौ के नीचे रिकार्ड किया गया 

विज्ञापन
Corona curfew showed effect, improved air quality,  Cleaner and cleaner air than in the morning was in the afternoon 
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुछ माह पहले तक प्रदूषण के मामले में देश के शीर्ष शहरों में शुमार जौनपुर में कोरोना  कर्फ्यू के कारण प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्तर पर पहुंच गया है। सामान्य दिनों में 150 से 200 के बीच रहने वाला एक्यूआई शनिवार को सौ के नीचे रिकार्ड किया गया है। सुबह से ज्यादा साफ और शुद्ध हवा दोपहर में थी।

विज्ञापन


बेतहाशा ट्रैफिक के दबाव से जूझते शहर में निर्माण कार्यों की धूल, मिट्टी और धुएं से प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है। पूर्वांचल के अन्य शहरों की अपेक्षा सर्वाधिक प्रदूषित जौनपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक साढ़े चार सौ तक पहुंच चुका है। प्रदूषण के कारण ही शहर में सांस के रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से 59 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी ठप रही।

विज्ञापन

Corona curfew showed effect, improved air quality,  Cleaner and cleaner air than in the morning was in the afternoon 
demo pic

इसका असर प्रदूषण के स्तर पर पड़ा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सौ से नीचे आ गया। इसे सेहत के लिहाज से हर तरह से अच्छा माना जा रहा है। हवा की ऐसी गुणवत्ता पिछले वर्ष भी लॉक डाउन के दिनों में ही देखी गई थी। हालांकि पिछले रविवार को यह सूचकांक और भी कम था। इस बार लगन के कारण थोड़ी चहल-पहल को भी इस बदलाव का असर माना जा रहा है।

शनिवार को दिन में वायु गुणवत्ता की स्थिति
सुबह साढ़े 5 बजे: 159
सुबह साढ़े 7 बजे: 176
सुबह साढ़े 9 बजे: 163
सुबह साढ़े 11 बजे: 153
दोपहर डेढ़ बजे: 124
अपराह्न साढ़े तीन बजे: 93

कोरोना के कारण जब शुद्ध वायु के लिए लोग परेशान हैं तो यह स्थिति सुकून देने वाली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सौ से कम होना सेहत के लिए काफी अच्छा है। इस हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद कम रहता है। पिछले वर्ष लॉक डाउन में भी एक्यूआई इसी लेबल पर था। -पंकज जायसवाल, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed