फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona cases started increasing again, 14 positive

फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, 14 पॉजिटिव

Tue, 24 Nov 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona cases started increasing again, 14 positive
जौनपुर। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच एक बार फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 14 नए मरीज मिले। इतने ही ठीक भी हुए। अब जिले में 6114 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उसमें 5878 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 90 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में मीरगंज के कोटे की दुकान पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की। एंटीजन किट से 25 लोगों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम ने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर भोलानाथ गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1743 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। कैंप के दौरान 1844 नमूने लिए गए। अब तक 245597 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें 243773 का परिणाम मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed