फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contract workers submitted memorandum to SDM

संविदा कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 May 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contract workers submitted memorandum to SDM
विद्युत संविदा कर्मियों ने मंगलवार को छह महीने के बकाया वेतन समेत चार सूत्रीय मांगों से सबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बकाया वेतन मांगने पर कर्मियों को प्रताड़ित किया जाता है। इसमें धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मंडल सचिव संजय मौर्य के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बकाया वेतन के भुगतान के लिए कई बार अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं किया गया। यह भी कहा गया है कि इस महामारी में संविदा कर्मी जान जोखिम में डाल कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं। आरोप लगाया गया है कि काम का वेतन मांगने पर निकालने की धमकी मिल रही है। ज्ञापन में बकाये वेतन का भुगतान करने, कर्मियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में दिए जाने, कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआई और परिचय पत्र दिए जाने तथा संविदा कर्मियों का पोर्टल पर नाम अंकित करने की मांग की गई है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे के भीतर मांगों के प्रति सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो संविदा कर्मी अपने कार्य स्थल पर रहकर विभागीय कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विकास चौरसिया, रविन्द्र मौर्य, सियाराम, प्रदीप, मान बहादुर, शिवेंद्र, प्रमोद, राहुल, सचिन, शिव शंकर, अरविंद, राधेश्याम, रामजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed