फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consensus reached on proposals worth Rs 5 crore in the area panchayat

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत में 5 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on proposals worth Rs 5 crore in the area panchayat
क्षेत्र पंचायत सोंधी शाहगंज की बैठक को संबोधित करतीं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह। संवाद - फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
-शाहगंज की ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने दी जानकारी
विज्ञापन

खेतासराय। शाहगंज ब्लॉक के सोंधी स्थित सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक पांच करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने की। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि साढ़े चार वर्षों में ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में से 90 प्रतिशत पंचायतों तक विकास कार्य पहुंचाया गया है। आने वाले समय में शत-प्रतिशत पंचायतों में विकास कार्य का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 124 विकास कार्यों में से 87 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दीपक यादव, एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार सरोज, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, सुपरवाइजर अनीता व जयराम, पंचायत सचिव विनोद यादव, मोहम्मद शाहिद, अजय यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव डब्लू, प्रधान कृपाशंकर राजभर, संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed