फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congressmen demonstrated against inflation and unemployment

कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation and unemployment
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम है। अग्निवीर जैसी योजना मोदी सरकार की कमजोर नीतियों और अदूरदर्शिता को दर्शाती है। ऐसी जनविरोधी नीतियों के कारण मध्यम मजदूर व गरीब वर्ग का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में देश में पहली बार आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर दूध, दही पर टैक्स वसूलने का काम केंद्र की सरकार कर रही है। बारिश कम होने की दशा में हमारे किसान खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे है कारण डीजल के महंगे दाम हैं। पेट्रोल 90 लीटर के पार है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, राम चंद्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, राकेश सिंह, डब्बू, देवराज पांडेय, महमूद अंसारी राकेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed