फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers protested by protesting in the collectorate

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested by protesting in the collectorate
जौनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उठाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा विगत कई दिनों से लगातार निराधार तरीके से नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है। भाजपा द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस मुख्यालय की किलेबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारिओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। कई वरिष्ठ नेता कई प्रदेश के वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों को घरों में नजरबंद कर दिया गया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेरहमी से मार-पीटकर दूरदराज के थानों में बंद किया जा रहा है। भाजपा सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और एकजुटता को कुचलने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रदेश महसचिव धर्मेंद्र निषाद, परवेज हसन, शशांक राय, रविंद्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, अनिल सोनकर, राजीव सिंह, कमला तिवारी, रमेश पाल, राम सिंह, बाल कृष्ण शुक्ला, लालता चौधरी, राकेश सिंह डब्बू, आजम जैदी, सुरेंद्र त्रिपाठी, अजय सोनकर, विकास तिवारी, रेखा सिंह, विनय शुक्ला, मदन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed