{"_id":"15de5aabd6dd6fa3dcecf06e97fcf25f","slug":"congress-workers-demonstrated-in-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है। जिसने भी इतिहास बदलने की कोशिश किया। वह स्वयं इतिहास के पन्ने से गायब हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी का बलिदान अक्षुण है। उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। वह किसी सरकार की कृपा पर निर्भर नहीं है। डाक विभाग द्वारा जारी किए गए डाक टिकट को बंद करना केंद्र सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय को देश की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। इसके लिए कांग्रेसजनों द्वारा जनांदोलन चलाया जाएगा। शहर कांगेस के अध्यक्ष नियाज ताहिर शेख ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गइति केंद्र सरकार का असली चेहरा सामने दिखाई पड़ रहा है। आरएसएस का असली एजेंडा लागू करके महापुरुषों की शहादत का अपमान किया जा रहा है। जिसे पार्टी व जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। धरने में देवेंद्र कुमार मिश्र, सुरेंद्रवीर सिंह, सतीश सोनकर, इंद्रसेन श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, राजनाथ राम, अखिलेश श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, शीतला प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन