फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests against waterlogging in underpass

अंडरपास में जलभराव के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against waterlogging in underpass
बक्शा। क्षेत्र के जंगीपुर के पास बने रेलवे अंडर पास में पानी भरने से बंद हुए आवागमन के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। सरायहरखू के स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि जलभराव से दर्जनों गांवों के लगभग 50 हजार लोगों का आवागमन वर्षों से प्रभावित है। दो किलोमीटर जाने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन 23 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। जनता के इस मुद्दे को उनकी टीम विगत कई वर्षों से लगातार उठा रही है। लेकिन सरकार पर अभी तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हजारों ग्रामीणों की समस्या से मुंह मोड़ लेना सरकार की निरंकुशता नमूना है। उन्होंने चेताया कि सरकार यदि शीघ्र ही कोई उचित ठोस कदम नही उठाती है तो हजारों ग्रामीण रेल रोकने को बाध्य होंगे। डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के साथ रेल मंत्री को संबोधित माँगो का ज्ञापन सरायहरखू के स्टेशन अधीक्षक को सौंपकर समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की। इस मौके मनोज बिंद, बबलू गुप्ता , मो जव्वाद ,मंजीत शर्मा ,दिनेश तिवारी,मुकेश यादव,,शुभम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed