फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protested against inflation by protesting

कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन कर जताया विरोध

Fri, 11 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress protested against inflation by protesting
डीजल और पेट्रोल के बढ़ रहे बेतहाशा मूल्य के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। भीड़ को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसन हसन तवरेज को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। बाद में जिला कार्यालय पर उपाध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विशाल सिंह ने कहा जिस तरह से डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य वीर सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी ,योगेंद्र सिंह मंटू आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में मल्हनी पड़ाव पेट्रोल पंप के समक्ष पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर को विरोध जताया विरोध। मौेके पर पहुंची पुलिस ने धरना को रोकवा दिया। इस मौके पर मुफ्ती हाशिम मेहंदी नीरज राय, सूरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं केराकत में नगर के नरहन स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजय कुमार सोनकर व केराकत नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी के नेतृत्व में डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहनवाज हाशमी ,यासीन हाशमी आदि मौजूद रहे। मछलीशहर में रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर लव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बदलापुर ब्लाक अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर इंद्रमणि दुबे, डा. रवींद्र नाथ दूबे, मुंशी रजा, आलोक मिश्रा, राहुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सरपतहा: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीह असरफाबाद पेट्रोल पंप प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, हौसिला प्रसाद उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।सुजानगंज: बेलवार स्तिथ विजय फिलिंग स्टेशन के पास ब्लाक अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मूल्य बृद्दि को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर दिनेश तिवारी, विद्यापति त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed