फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   congress protest over petrol diesel price hike in jaunpur

यूपी: जौनपुर में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Feb 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
congress protest over petrol diesel price hike in jaunpur
कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के केराकत में पेट्रालियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि से क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। केराकत ब्लॉक अध्यक्ष लालता प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिर पर गैस सिलिंडर और पैदल बाइक चलाकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंप सरकार से मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की।

विज्ञापन


नार्मल स्कूल के मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है।
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों से देश का मजदूर, किसान, बेरोजगार, नौजवान, व्यापारी कराह रहा है। बेतहाशा मंहगाई की मार से जनता की कमर टूट रही है। प्रदर्शन में सूरज सिंह राजपूत, आजाद कुरैशी, खुर्शीद आलम खान,  ताज खान, अच्छेलाल चौरसिया, अखिलेश कुमार, विनीत दुबे, तबरेज, धर्मराज चक्रवर्ती, समर बहादुर सिंह, अनिल सोनकर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed