फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress gave ticket to Badlapur, grandson of former MP

UP Election 2022: पूर्व सांसद की पौत्र बधू को कांग्रेस ने बदलापुर से दिया टिकट

Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

कांग्रेस ने बदलापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इस विधानसभा सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह की पौत्र वधू आरती सिंह को टिकट दिया है। वह शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी सिंह की पत्नी हैं

विज्ञापन
Congress gave ticket to Badlapur, grandson of former MP
आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने बदलापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इस विधानसभा सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह की पौत्र वधू आरती सिंह को टिकट दिया है। वह शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी सिंह की पत्नी हैं और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर सानी गांव की निवासी हैं।

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने की है। कमला प्रसाद सिंह सदर विधानसभा सीट से 1977 और 1980 में कांग्रेस से विधायक बने थे। इसके बाद, 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। हालांकि 2018 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की माने तो जनपद की सभी सीटों को लेकर पार्टी हाईकमान खुद मंथन करने में जुटी हुई हैं क्योंकि 2017 में कांग्रेस की नौ विधानसभा सीटों में से एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सदर की एक सीट नदीम जावेद ने जीती थी। लेकिन वह साल 2017 में सपा से गठबंधन के बाद भी चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी एक समय ऐसा भी था, जब कांग्रेस का जनपद की अधिकांश सीटों पर कब्जा रहता था। ऐसे में कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही है। इसके लिए, तीन-चार बार में आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि आखिरी बार किए गए आवेदनों के मुताबिक, सभी नौ विधानसभा सीटों से कुल 76 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। इसमें 63 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed