फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against inflation
जौनपुर। देश में बढ़ रही महंगाई और डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ़ शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सदभावना पुल पर ही धरने पर बैठ गए। सड़क जाम कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर सुबह जुटे। दोपहर में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उतरा। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सब्जी मंडी कोतवाली होते हुए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच सद्भावना पुल पर भारी पुलिस बल के साथ खड़े अधिकारियों ने जुलूस रोक लिया। कलेक्ट्रेट जाने और डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े कांग्रेसियों से पुलिस प्रशासन की तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट सद्भावना पुल पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेकर धरना खत्म करवाया। इस अवसर पर सौरभ शुक्ला, मुफ़्ती मेहंदी, कलेंडर बिंद, संदीप सोनकर, शशांक राय, आरिफ़ खान, सादिक सुल्तान, शहनवाज खान, नेसार इलाही, अमिश श्रीवास्तव,सप्पू सिंह, नीरज राय, अमन सिन्हा, आदिल, अंकित ठाकुर, राकेश मिश्रा, सरवर अहमद, अभिमन्यु तिवारी, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed