फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Company not complying with terms of contract, SE raised questions

अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं कर रही कंपनी, एसई ने उठाए सवाल

Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Company not complying with terms of contract, SE raised questions
जौनपुर। एसटीपी के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। नाला टैपिंग व अन्य कार्यों में मानक के विपरी त सरिया का इस्तेमाल हो रहा है। जलनिगम के सहायक अभियंता ने खुद काम करा रही फर्म को पत्र लिखकर इसमें बदलाव के निर्देश दिए। बावजूद निर्माण कार्य पर कोई असर नहीं है। यह स्थिति तब है कि जबकि सहायक अभियंता ने गुणवत्ता प्रभावित होने पर जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत शहर में जलनिगम के निर्देशन में एसपीएमएल, पीपीपीएल(जेवी) इंफ्रा लिमिटेड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करा रही है। मानक के तहत निर्माण में टाटा या सेल का सरिया उपयोग किया जाना है। पिछले दिनों मियांपुर में नाला टैपिंग कार्य के दौरान सहायक अभियंता जल निगम अरविंद कुमार ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया तो सरिया मानक के अनुरूप नहीं था। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलनो का निर्देश दिया। बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस मामले की सूचना दी है। सहायक अभियंता ने बताया कि अनुबंध में दो कंपनी की ही सरिया इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख है, लेकिन मौके पर दूसरी सरिया लगाई जा रही है, जिसकी गुणवत्ता उसकी अपेक्षा कम है। फर्म को पहले भी कई बार हिदायत दी गई, मगर उनकी मनमानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed