फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Company absconding with crores of crores, case filed against chairman

करोड़ों का चूना लगाकर कंपनी फरार, चेयरमैन पर वाद दर्ज

Sat, 07 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Company absconding with crores of crores, case filed against chairman
जौनपुर। धोखाधड़ी करके प्रलोभन देकर निवेशकों का करोड़ों रुपये की गाढ़ी कमाई हड़प कर चंपत हो जाने वाली कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ सीजीएम कोर्ट ने वाद दर्ज किया है। थाने से रिपोर्ट तलब करते हुए मामले में सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तिथि नियत की है ।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के बूढू पुर निवासी लालचंद ने सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि नितेश श्रीवास्तव कंपनी के सीईओ एवं चेयरमैन अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड आलमबाग लखनऊ और अन्य डायरेक्टर कंपनी की ब्रांच जिले में रुदौली, सराय मोहद्दीनपुर पटैला बाजार, पवई में खोला। दिनांक 19 मई 2015 को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की गली में कंपनी की ब्रांच खोली। उसमें उनको बिजनेस कोआर्डिनेटर बनाया गया था। बाद में कंपनी के सभी ब्रांच का रीजनल ऑफिस जौनपुर ब्रांच को बना दिया। उनको सीनियर ब्रांच मैनेजर बना दिया गया। निवेशकों से कंपनी पैसे जमा कराती थी। शुरुआत में कंपनी ने भुगतान भी किया गया लेकिन बाद में पांच करोड़ 47 लाख 24 हजार 149 रुपये धोखाधड़ी करके हड़प कर लिए। कुछ निवेशकों को चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। कंपनी पर मध्यप्रदेश में भी एफआईआर दर्ज है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed