{"_id":"5e860b538ebc3e735433b790","slug":"community-kitchen-set-up-in-bodies-food-will-be-available-jaunpur-news-vns518732829","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में स्थापित हुआ कम्यूनिटी किचन, मिलेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में स्थापित हुआ कम्यूनिटी किचन, मिलेगा भोजन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई गई कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करते डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशो?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार ने जलकल विभाग में नगर पालिका की ओर से स्थापित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सभासदों के जरिए इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर हर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि कम्यूनिटी किचन के मोबाइल नंबर का प्रचार-प्रसार करवाएं। एक रजिस्टर बनाएं, जिसमें प्रतिदिन बनाए गए फूड पैकेट्स का विवरण लिखें। समय से भोजन बनाकर गरीब, असहाय और निराश्रित को प्रदान करें। नगर पालिका की ओर से कम्यूनिटी किचन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। डीएम ने सद्भावना पुल के पास रहने वाले गरीबों में भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
जिले में न मिले दवा तो यहां दें सूचना
जौनपुर। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए लोगों को घर तक किराना, फल, सब्जी के दवा की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जा रहा है। तमाम लोग जिले में दवा उपलब्ध न होने का हवाला देकर सीमा से बाहर जाने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी प्रशासन ने जिले में ही दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। डीएम ने बताया कि जनपद में न मिलने वाली दवाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। मरीज और उनके परिजन व्हाट्सएप नंबर 9454417125 और कंट्रोल रूम के नंबर 05452-260501 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
खाद्य सामग्री के लिए यहां दें सूचना
कोरोना वायरस कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी खाद्य आपूर्ति से संबंधित सूचना दूरभाष पर प्राप्त करने और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी सूचित किया जा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम में तैनात मोहिद्दीन अहमद खाद्य आपूर्ति विभाग मोबाइल नंबर 8934970028, मंगेश कुमार पंचायतीराज विभाग 9559755478, आकाश मिश्रा 7408202788, सज्जन कुमार 9670155756, धर्मेंद्र कुमार यादव 9670524171 के नंबर पर सूचना दी जा सकती है।