फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Community hall will be built in village with three crores

Jaunpur News: तीन करोड़ से आदर्श गांव में बनेगा सामुदायिक हाल

Sun, 26 Feb 2023 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Community hall will be built in village with three crores
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में डॉ. आंबेडकर उत्सव धाम योजना से सामुदायिक हाल व बरात घर बनाया जाएगा। इसके लिए 12 आदर्श गांवों का चयन किया गया है। एक-एक सामुदायिक हाल के निर्माण में 25 -25 लाख खर्च होंगे। 12 हाल पर तीन करोड़ खर्च किया जाएगा। गांवों में जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में शादी समारोह समेत अन्य कार्य के लिए प्रर्याप्त जगह नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की अधिवक्ता वाले 125 ग्राम पंचायतों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में हॉल के लिए 12 गांवों को चयन किया गया। सामुदायिक हाल व बरात घर का निर्माण उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम कराएगा। सामुदायिक हाल शहरों की तरह कन्वेशन सेंटर की तरह होंगे। जहां विवाह, निजी कार्यक्रम, महिला समूहों का गठन, बाल शिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम होंगे। गांवों में ऐसे सुविधा मिलने से ग्रामीणों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सामुदायिक हाल के निर्माण के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम को जमीन चिन्हित करने के लिए पत्र जारी किया गया। योजना के अंतर्गत 500 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। इसमें 125 वर्ग मीटर में हाल बनाया जाएगा। प्रति हाल पर 25 लाख खर्च किया जाएगा। निर्माण के लिए 31 जनवरी तक जमीन चिन्हांकन कार्य पूर्ण करना है। सामुदायिक हाल का रखरखाव ग्राम पंचायत की ओर से अपने स्वयं के संसाधनों से किया जाएगा।
विज्ञापन




इन गांवों में बनेगा सामुदायिक हाल

डॉ. आंबेडकर उत्सव धाम योजना के तहत 12 गांवों में सामुदायिक हाल बनेगा। इसमें बक्शा ब्लॉक के गैरीकलां, करंजाकला के कोहड़ा व चौकीधरसंड, धर्मापुर के पिलखिनी, सिरकोनी के दुल्हीपुर, जलालपुर के लालपुर व जरहिलाकला, केराकत के अकबरपुर व परमानंदपुर, डोभी के कनौरा, मछली शहर के सहिजदपुर, बरसठी के वाजिदपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के 12 गांवों में सामुदायिक हॉल के निर्माण के लिए तैयारी शुरू कर दी गई । डीएम के माध्यम से सभी उपजिला अधिकारी को जगह चिन्हित के लिए पत्र जारी किया गया। 125 वर्ग मीटर में हाल बनाया जाएगा। प्रति हॉल में 25 लाख खर्च किया जाएगा।

- शशि शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed