{"_id":"6406a3f1a3aa88b46900b364","slug":"command-of-administrative-and-political-posts-in-the-hands-of-half-the-population-jaunpur-news-c-20-1-92791-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रशासनिक व सियासी पदों की कमान आधी आबादी के हाथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रशासनिक व सियासी पदों की कमान आधी आबादी के हाथ में
विज्ञापन
आठ मार्च को होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का अद्भुत संयोग है। ऐसे में जिले में भी पहली बार इतनी संख्या में प्रशासनिक व सियासी पदों की कमान महिलाओं के हाथों में है। यह महिला अधिकारी व नेता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।
इसमें प्रशासनिक सेवा में जिला जज के रूप में वाणी रंजन अग्रवाल, कुलपति निर्मला एस मौर्या, एसडीएम अर्चना ओझा, नेहा मिश्रा तो राजनीति के क्षेत्र में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, मछलीशहर विधायक डॉ.रागिनी सोनकर से लेकर अन्य पदों पर विराजमान हैं। पेश है समाज में लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी इन महिलाओं को इंगित करती स्टोरी। (संवाद)
वाणी रंजन अग्रवाल ...
न्याय पालिका में जिले में पहली महिला जिला जज के रूप में वाणी रंजन अग्रवाल ने कमान संभाली है। यह वाराणसी की रहने वाली हैं। वर्ष 1988 में एलएलबी, 1990 में एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण कीं। सितंबर 1993 को न्यायिक सेवा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनीं। वह पूर्व में 21 जुलाई 2003 से छह जून 2006 तक दीवानी न्यायालय में एसीजेएम रह चुकी हैं। इसके अलावा रीता कौशिक परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार देख रही है। यह 20 मार्च 1996 को सिविल जज बनीं। 2007 में सीजेएम व 2008 में एडीजे बनीं। वह फैजाबाद में प्रधान न्यायाधीश भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
निर्मला एस मौर्या
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में निर्मला एस मौर्या आसीन हैं। 14 अगस्त 2020 को यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति बनी थी। इनका कार्यकाल तीन वर्षों का है। यह मूलत: इंदौर की रहने वाली हैं। प्रोफेसर निर्मला उच्च शिक्षा और शोध संस्थान दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई की पूर्व कुलसचिव भी रह चुकी हैं।
सीमा द्विवेदी ...
सियासी गलियारों की बात करें तो वर्तमान समय में जिले की बेटी व बहू सीमा द्विवेदी को भाजपा ने राज्यसभा में भेजा है। यह सुजानगंज के अचकारी गांव की रहने वाली है। बतौर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी महिलाओं के हक की आवाज बुलंदी से उठाती है। यह भुइला निवासी भाजपा के कद्दावर नेता व जिलाध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय की पुत्री हैं। इसके पूर्व यह गड़वारा विधानसभा से 1996, 2002 में तो 2012 में मुंगराबादशाहपुर से विधायक बनी।
दर्शना सिंह
भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दर्शना सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। उनका मायका डोभी के ऐलिया गांव में है। दर्शना सिंह ने वर्ष 1996 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद उद्घोषक के रूप में आकाशवाणी व दूरदर्शन इलाहाबाद में दो वर्षो तक कार्य किया। चंदौली ससुराल से राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। 2011 में चंदौली महिला मोर्चा अध्यक्ष, 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं।
रागिनी सोनकर
मछलीशहर की पहली महिला विधायक बनने का गौरव सपा की डाक्टर रागिनी सोनकर को मिला है। यह वाराणसी से अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश सोनकर की पुत्री है। यह नेता होने के साथ एक अच्छी नेत्र सर्जन भी है। यह वाराणसी में अपना एक निजी चिकित्सालय भी चलाती है। यह विधानसभा में अपना पक्ष मजबूती से रखने के चलते हमेशा सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरती है।
यह महिला अधिकारी बखूबी निभा रहीं जिम्मेदारी
जिले के दो एसडीएम केराकत में नेहा मिश्रा व अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर के रूप में अर्चना ओझा बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। वहीं जिला सूचना अधिकारी के पद पर मनोकामना राय सेवा दे रही है। वह 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी है, यह मूलत: आजमगढ़ सगड़ी के लालघाट की रहने वाली है। इसके अलावा जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी के पद पर दिव्या शुक्ला तो जिला उद्यान अधिकारी के पद पर ममता यादव तैनात है।
श्रीकला सिंह
जिले की प्रथम नागरिक श्रीकला सिंह वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2021 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बड़ी जीत हासिल की है। वह जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं।
इन 14 ब्लाकों में महिला ब्लाक प्रमुख ...
महराजगंज में मांडवी सिंह, सुजानगंज में ऊषा शुक्ला, मुफ्तीगंज में उषा देवी, शाहगंज में मंजू सिंह, जलालपुर में बदामा देवी, करंजाकला में पूनम यादव, सुइथाकला में विद्या देवी, मड़ियाहूं में रेखा यादव, धर्मापुर में नीलम यादव, बदलापुर में आशा यादव, बरसठी में अनीता शुक्ला, केराकत में सरोजा देवी, रामनगर में तारा देवी, डोभी में विद्या देवी है।