फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coming home for Holi has become easier, a special train will run between Pune and Ghazipur City.

Jaunpur News: होली पर घर आना आसान हुआ, पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 23 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Coming home for Holi has become easier, a special train will run between Pune and Ghazipur City.
जौनपुर। होली के त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव जौनपुर और औड़िहार स्टेशनों पर होने से जनपद और आसपास के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। गाड़ी संख्या 01431 (पुणे से गाजीपुर सिटी) 24 व 27 फरवरी और 3 व 6 मार्च (शुक्रवार और मंगलवार) को पुणे से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। मनमाड, इटारसी और प्रयागराज छिवकी होते हुए दूसरे दिन यह ट्रेन दोपहर 3:40 बजे वाराणसी, शाम 5:00 बजे जौनपुर और 5:55 बजे औड़िहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01432 (गाजीपुर सिटी से पुणे) एक्सप्रेस वापसी में यह ट्रेन 26 फरवरी और 1, 5 व 8 मार्च (रविवार और बृहस्पतिवार) को गाजीपुर सिटी से सुबह 4:20 बजे चलेगी। यह सुबह 5:15 बजे औड़िहार और 7:05 बजे जौनपुर पहुँचते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दौड़ते हुए मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी। इस पहल से महाराष्ट्र में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए होली की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed