{"_id":"678018ac043d8b2740085ba4","slug":"collision-between-truck-car-and-magic-passengers-saved-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-127986-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रक, कार और मैजिक में हुई टक्कर, सवार बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रक, कार और मैजिक में हुई टक्कर, सवार बचे
विज्ञापन
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। जिससे असंतुलित होकर कार ने साइड में खड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैजिक उछलकर नाला के उस पार चली गई। दोनों वाहन में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
संतोष गुप्ता और रमेश विश्वकर्मा निवासी खोजवां संकुल धारा पुलिस चौकी वाराणसी मैजिक पर एसीपी प्लेट लादकर जौनपुर जा रहे थे। बीबनमऊ गेट के समीप एक चाय की दुकान के सामने वाहन खड़ाकर एक व्यक्ति उतरकर चाय पी रहा था। चालक वाहन में ही बैठा था तभी विवेक राजपूत निवासी महोबा बाबतपुर एयरपोर्ट से ड्यूटी कर पॅलिटेक्निक चौराहा जौनपुर स्थित आवास से कार से जा रहे थे। कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
कार असंतुलित होकर साइड में खड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मैजिक उछलकर नाला के उस पार चली गई। जिसमें लदा एसीपी नष्ट हो गया, चालक मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं कार का एयरबैग खुल जाने से चालक बच गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अन्यत्र भेजवाया।