फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold increased due to drizzle, mud spread on the roads

Jaunpur News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, सड़कों पर फैली कीचड़

Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle, mud spread on the roads
शनिवार सुबह 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके साथ गलन भरी ठंड बढ़ गई। बारिश से सड़कें कीचड़ युक्त हो गईं। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा। इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीते तीन दिन पहले मौसम में हुए बदलाव से छिटपुट बारिश हुई थी। इसके बाद बीच में दो दिन दोपहर में कड़ी धूप होने से ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने 28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई और देर शाम तक छिटपुट बारिश होती रही। इसके साथ ठंड और गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्यिस जबकि न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज की गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होने के कारण 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल अभी प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर से राहत जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed