फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold increased, dengue patients did not decrease, number reached 606

Jaunpur News: ठंड बढ़ी, कम नहीं हुए डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 606

Fri, 06 Dec 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cold increased, dengue patients did not decrease, number reached 606
ठंड बढ़ने के बाद भी जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 606 पहुंच गई है। औसतन हर रोज एक से दो मरीज मिल रहे हैं। जिले के आठ ब्लाॅकों और नगर के छह मोहल्ले डेंगू से अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिले के आठ ब्लाॅकों में डेंगू का असर मिला है। इसमें करंजाकला ब्लाॅक सबसे अधिक प्रभावित है। करंजाकला में अब तक 75 डेंगू पीड़ित मिले हैं। इसी प्रकार बदलापुर ब्लाॅक में 29, खुटहन में 24, धर्मापुर में 24, सिरकोनी में 25, बक्शा में 14, शाहगंज सोंधी में 12 और मुंगराबादशाहपुर में 12 डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू के कुल पीड़ितों में से 50 फीसदी केवल जौनपुर नगर में मिले हैं। नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 312 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। नगर के सिपाह मोहल्ले में 22, चौकियां में 20, चाचकपुर में 11, लाइन बाजार में 12, पुरानी बाजार में 13 और चितरसारी मोहल्ले में अब तक 15 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक मिले डेंगू के कुल 606 मरीजों में से 581 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 20 मरीजों का अभी जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले सात दिनों में सात डेंगू के मरीज मिले हैं। जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल की पैथॉलाजी के अलावा सीएचसी पर भी जांच डेंगू की जांच की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed