{"_id":"6769b22c2269436f17054cd4","slug":"coding-of-answer-sheets-started-in-east-university-evaluation-this-month-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-127035-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि में उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग शुरू, मूल्यांकन इसी माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि में उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग शुरू, मूल्यांकन इसी माह
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराने की तैयारी शुरू हो गई है। संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगाई जा रही हैं। इसी माह के अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन शुरू होगा।
विश्वविद्याल की सेमेस्टर परीक्षा में गाजीपुर के 364 और जौनपुर जिले के 222 महाविद्यालयों की प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें करीब 2.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह तक चलेंगी।
सेमेस्टर परीक्षाएं 50 फीसदी से अधिक खत्म हो चुकी हैं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने के साथ ही कोडिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन शुरू करा दिया जाए।
मूल्यांकन के लिए आंतरिक परीक्षकों के साथ ही बाह्य परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए पत्र जारी करने की तैयारी है।
विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग कराई जा रही है। जिन विषयों की कोडिंग पूरी हो जाएगी, उनका मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। पहले छोटे विषयों का मूल्यांकन शुरू कराया जाएगा।