फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM Yogi Rally in ghazipur and jaunpur said law and order system of UP is example in country

CM Yogi बोले: देश में नजीर बन रही यूपी की कानून व्यवस्था, पिछली सरकारों पर बोल दी बड़ी बात

Fri, 09 Sep 2022 08:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 08:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जौनपुर और गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधिन में उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला। 

विज्ञापन
CM Yogi Rally in ghazipur and jaunpur said law and order system of UP is example in country
जौनपुर में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में नजीर बन रही है। पहले यूपी के लोग जब बाहर जाते थे तो पहचान छिपानी पड़ती थी। 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ। गुंडामुक्त प्रदेश बना। पिछली सरकारों की जीन में भ्रष्टाचार था। इससे प्रदेश की छवि धूमिल हो गई थी। विकास की योजनाएं जनता नहीं, बल्कि ठेकेदारों के लाभ के लिए बनाई जाती थीं। इसीलिए भ्रष्टाचारियों पर प्रहार के साथ काम हो रहा है। भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके गरीबों के उपयोग के लिए दी जाएगी। देश को विकसित बनाना है तो विरासत का सम्मान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में 258 करोड़ रुपये की लागत वाली 116 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का तेजी से आगे बढ़ता जनपद है। शीघ्र ही जौनपुर में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनकी दशकों से जरूरत थी।

विज्ञापन

पहले था पहचान का संकट

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास आज की आवश्यकता है। विकास योजनाओं का धन संबंधित कार्य पर ही खर्च होना चाहिए। कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में रैकेट घुन की तरह लगकर विकास कार्यों को खोखला करते थे। आज प्रदेश का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। पहले पहचान का संकट था, विश्वास का संकट था। यूपी आज दंगामुक्त प्रदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली गैर भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारों ने शिक्षा को नकल का जरिया बना दिया था। शिक्षक नहीं थे, विद्यालय भवन जर्जर थे, परीक्षा की पारदर्शिता नहीं थी, नियुक्ति में पारदर्शिता का अभाव था। आज डबल इंजन की सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी देती है।

जौनपुर की इमरती को मिलेगा जीआई प्रोडक्ट का दर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की इमरती को जीआई प्रोडक्ट का दर्जा दिलाने के लिए कार्यवाही प्रारंभ हुई है। इसके बाद यह इमरती दुनिया में छा जाएगी। जौनपुर की सुगंध और मिठास के वैश्विक मंच पर पहुंचने से यहां की समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। संबोधन से पहले सीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पचहटिया का भी निरीक्षण किया।

गाजीपुर का अतीत बहुत गौरवशाली

CM Yogi Rally in ghazipur and jaunpur said law and order system of UP is example in country
गाजीपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में पीजी कालेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह से हम लोगों के आत्मीय संबंध थे। यह संयोग है कि महाविद्यालय पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध था। राजेश्वर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण करना विरासत के प्रति सच्चा सम्मान है।

राजेश्वर सिंह ने गाजीपुर के अतीत के साथ जुड़कर काम किया। गाजीपुर का अतीत बहुत गौरवशाली है। प्रधानमंत्री ने जब गाजीपुर को मेडिकल कॉलेज दिया तो हमने अतीत का सम्मान करते हुए महर्षि विश्वामित्र के नाम पर नामकरण किया। ऐसे ही आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का नामकरण महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हुआ। यही तो है विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करने का तरीका।

जौनपुर में सीएम को दिखाया काला झंडा

CM Yogi Rally in ghazipur and jaunpur said law and order system of UP is example in country
सीएम के काफिले को दिखाया काला कपड़ा - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। वह कॉलेज से निकल रहे थे कि एक सपा कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री की गाड़ी के पास तक पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर अपने काफिले के साथ निकल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच से एक युवक निकला और काला झंडा लहराने लगा। उसने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नार लगाने शुरू कर दिए।

वह तेजी से मुख्यमंत्री की गाड़ी के पास पहुंच गया। सुरक्षाकर्मी उसकी ओर दौड़े और पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि काला कपड़ा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रनेता है। उसने अपना नाम आशीष बताया है।
पढ़ेंः CM Yogi ने किया 'मोदी@20' का विमोचन: काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद में बोले- मोदी है तो मुमकिन है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed