फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM Yogi again attacked Akhilesh on Jinnah said comparing Iron Man with one who broke country

यूपी: सीएम योगी ने जिन्ना पर अखिलेश को फिर घेरा, बोले- लौह पुरुष की देश तोड़ने वाले से की तुलना

Sat, 27 Nov 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 04:48 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। यह सम्मेलन जौनपुर जिले के टीडी कॉलेज में हुआ। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जिन्ना को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा।

विज्ञापन
CM Yogi again attacked Akhilesh on Jinnah said comparing Iron Man with one who broke country
बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अखिलेश यादव को जिन्ना वाले बयान को लेकर निशाने पर लिया।

विज्ञापन


जिन्ना वाले बयान पर घेरा
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा था, तो दूसरी तरफ देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ लौह पुरुष की तुलना हो रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राष्ट्रतोड़क वही तत्व हैं, जिन्होंने 2017 के पहले सत्ता में रहकर प्रदेश की आस्था पर प्रहार करने का काम किया।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से ये लोग बेचैन हो गए हैं। प्रदेश की आस्था में खलल नहीं डाल पा रहे, भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे और प्रदेश में दंगा नहीं करा पा रहे हैं। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से अराजकता, बेईमानी और भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हुए हैं। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बंद हुआ और बेटियों को सुरक्षा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई तब से उनके सारे धंधे बंद हो गए। जिसकी स्वाभाविक रूप से उनकी यह परेशानी देखी जा सकती है। क्योंकि वह अब जिन्ना को मेहमान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा दिया
राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोध के बीच होती लड़ाई में राष्ट्रवाद को जिताने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जीतना होगा। उनका दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ें, जिस संकल्प के साथ पीएम मोदी ने कहा था कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

सम्मेलन में काशी क्षेत्र प्रभारी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, शामिल हुए। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed