फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cloudy and cold wave ransom the chills

बदली और शीतलहर ने कंपकपी छुड़ाई

Sat, 27 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cloudy and cold wave ransom the chills
दो दिन की राहत के बाद मौसम का शनिवार को अचानक फिर मिजाज बदल गया। शीतलहर और बदली के चलते गलन ऐसी बढ़ी कि लोग ठिठुरने लगे। न्यूनतम पारा छह डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


 ठंडी हवाओं ने सड़कों पर आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चेहरे सुर्ख कर दिए। रेल और सड़क यातायात बुरी तरह बेपटरी हो गई।

कई लोगों की जान लेने के बाद जिले में ठंड का सितम जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी निम्न और बेघर लोगों की बढ़ी है। चट्टी-चौराहों और फुटपाथ पर रात गुजारने वालों के लिए ठंड मुसीबत बनकर टूटी
विज्ञापन


 है। शहर के शाही पुल पर स्थित कोठरियों में रात गुजारने वाले बेसहारा लोगों की फजीहत इस ठंड में कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मौसम की बढ़ती तल्खी के चलते बेघरों और रिक्शा चालकों का यह ठिकाना भी छिनता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाया है। शनिवार को कोहरे के कारण जिले के प्रमुख स्टेशनों भंडारी, जौनपुर सिटी और जंघई में दर्जन भर से अधिक ट्रेनें विलंबित रहीं।

 इस दौरान स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। यात्री जहां-तहां दुबके रहे। तमाम सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के सहारे ठंड भगाने की कोशिशों में जुटे रहे। पाला गिरने की आशंका से किसानों

 की चिंता भी बढ़ गई है। बक्शा क्षेत्र के गड़हां गांव के किसान राजदेव विश्वकर्मा ने कहा कि ठंड को देखते हुए आलू और तिलहन-दलहन की खेती पर संकट बढ़ सकता है। ओला गिरा तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। मगरेसर निवासी रामलखन


 यादव ने भी आलू को पाला मारने की आशंका जताते हुए कहा कि किसानों की गाढ़ी कमाई ठंड मिट्टी में मिलाने पर उतारू है। उधर कृषि के जानकारों का कहना है कि इस मौसम में फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed