{"_id":"6629950f6802be5385054554","slug":"clerk-and-babu-of-private-college-suspended-for-conducting-examination-before-the-date-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-583471-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तिथि से पहले परीक्षा कराने में निजी महाविद्यालय के लिपिक और बाबू निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तिथि से पहले परीक्षा कराने में निजी महाविद्यालय के लिपिक और बाबू निलंबित
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को परीक्षा समिति की ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठक हुई। इसमें परीक्षा समिति के 21 सदस्यों ने राजभवन में हुई शिकायतों पर चर्चा की। इसमें जिले के भाऊपुर स्थित आरडीएस महाविद्यालय में परीक्षा तिथि से पहले, परीक्षा कराने के मामले में दोषी मिले बाबू और लिपिक को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय संबद्ध आरडीएस महाविद्यालय में दिसंबर व जनवरी माह में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा हुई थी। इसे लेकर परीक्षक ने राज भवन में शिकायत की थी। परीक्षक ने आरोप लगाया था कि जब वह परीक्षा कराने महाविद्यालय पहुंचे तो प्रबंधक और प्राचार्य ने यह कहते हुए उन्हें वापस कर दिया कि हम लोगों ने परीक्षा पहले कर ली है। इसका नंबर भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस पर समिति ने बैठक में निर्णय के बाद भूगोल की परीक्षा कुटीर पीजी कॉलेज में दोबारा कराई जाए। महाविद्यालय के लिपिक और बाबू को तत्काल निलंबित किया जाए। विश्वविद्यालय इस मामले को मानवीय भूल मानते हुए परीक्षा फिर से कराने का आदेश दिया है।